{"_id":"5bc0d2cfbdec226970456691","slug":"15393635089-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल चारधाम यात्रा में बाधक नहीं बनेगा ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल चारधाम यात्रा में बाधक नहीं बनेगा ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा धीमी पड़ने से ऑल वेदर रोड परियोजना का कार्य फिर से जोर पकड़ने लगा है। बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग से चमोली (30 किमी) तक चौड़ीकरण कार्य शुरू हो गया है। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास) ने आगामी वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले परियोजना के तहत हिल कटिंग कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मजदूर दिन और रात में भी हाईवे चौड़ीकरण में लगे हुए हैं। अगले साल चारधाम यात्रा में ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य बाधक नहीं बनेगा।
बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बेहद संकरा है। अब ऑल वेदर रोड परियोजना के कार्य से हाईवे और भी तंग स्थिति में पहुंच गया है। इस वर्ष यात्राकाल में हिल कटिंग कार्य से तीर्थयात्रियों को भी घंटों जाम के झाम से परेशान होना पड़ा। हिल कटिंग कार्य से सबसे ज्यादा सोनला, भीमतला, गुलाबकोटी और नंदप्रयाग क्षेत्र में जाम लग रहा है। अब यात्रा धीमी होने से एनएचआईडीसीएल ने हिल कटिंग कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। एनएचआईडीसीएल के जनरल मैनेजर आरसी मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2019 के मई माह तक कर्णप्रयाग से चमोली के बीच हिल कटिंग कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। सोनला से नंदप्रयाग के बीच हार्डरॉक होने से कटिंग में दिक्कतें आ रही हैं। कार्य के संचालन के लिए सभी जगहों पर आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। आगामी वर्ष चमोली से पीपलकोटी के बीच डामरीकरण कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा।