{"_id":"5bbf8655bdec2250384c6cf8","slug":"15392783949-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेत्री ने एसओ पर लगाया धमकाने का आरोप, एसओ ने नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेत्री ने एसओ पर लगाया धमकाने का आरोप, एसओ ने नकारा
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। छात्र संगठन आइसा ने महिला थानाध्यक्ष पर गढ़वाल विवि की शोध छात्रा व छात्रसंघ की पूर्व छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडेय को धमकाने का आरोप लगाया है। संगठन और शिवानी ने इस मामले में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को ज्ञापन भेजे हैं।
शिवानी का कहना है कि उसने बुधवार को एक व्हाट्सएप ग्रुप में सड़क में गलत दिशा में खड़े महिला थाने के वाहन की फोटो अपलोड की थी। साथ ही संयमित भाषा में टिप्पणी की थी कि यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए चालान कर रही पुलिस खुद ही नियमों का पालन नहीं कर रही है। शाम को बाजार में थानाध्यक्ष ने उन्हें रोककर बिना अनुमति फोटो लेने पर मुकदमा ठोकने की धमकी दी। इस घटना से वह आशंकित है कि कहीं उसे झूठे मुकदमे में न फंसा दिया जाए। शिवानी और आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल सती, कपूर रावत, अनिल राज, अजय शाह, आयुष कुकरेती व पंकज बिष्ट आदि ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की। इधर, महिला थानाध्यक्ष नीरजा यादव ने बताया कि उनकी शिवानी पांडेय से कोई बात नहीं हुई है। वह बेवजह इस मामले को तूल दे रही है।