{"_id":"5bbf8647bdec2250031a244b","slug":"15392783813-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि अंशकालिक शिक्षक समिति का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि अंशकालिक शिक्षक समिति का चुनाव
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि की अंशकालिक शिक्षक समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन कर लिया गया है, जिसमें डा. राकेश नेगी अध्यक्ष और डा. नवीन प्रकाश नौटियाल सचिव चुने गए। जबकि डा. अजय पाल नेगी संरक्षक बनाए गए।
इस मौके पर अंशकालिक शिक्षकों के संबंध में प्रस्ताव पारित किए गए। कहा गया कि विवि ने अंशकालिक शिक्षकों को गेस्ट फैकल्टी का नाम दिया है। उन्होंने समान कार्य समान वेतन की मांग करते हुए कहा कि अंशकालिक शिक्षक पठन-पाठन, परीक्षा सहित अन्य कार्य करते हैं। ऐसे में उनको सम्मानजनक वेतन मिलना चाहिए। तय किया गया कि शीघ्र इस संबंध में समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मानव संसाधन विकास मंत्री से मुलाकात करेगा।