फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रामलीला के तीसरे दिन राम व सीता के जन्म का किया मंचन

रामलीला के तीसरे दिन राम व सीता के जन्म का किया मंचन

Thu, 11 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
रामलीला के तीसरे दिन राम व सीता के जन्म का किया मंचन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश। सुभाष बनखंडी में रामलीला के तीसरे दिन सीता जन्म, राम जन्म, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, सुबाहु वध की लीला का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी की ओर से रामलीला मैदान में तीसरे दिन सीता जन्म का मंचन हुआ।
मटके से जन्मी एक सुंदर कन्या को पाकर राजा जनक ने अपनी पुत्री मानते हुए उसका नाम सीता रखते हैं। दूसरे भाग में राजा दशरथ की तीनों रानियां राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को जन्म देती हैं। तीसरे अध्याय में ताड़का वध हुआ। ताड़का वध के बाद मारीच और सुबाहु श्रीराम से लड़ने के लिए आते हैं। संग्राम में सुबाहु राम के हाथों मारा जाता है। कथा के अंत में भगवान श्रीराम ने गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या का भी उद्धार करते हैं। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष विनोद पाल, महामंत्री हरीश तिवाड़ी, इंद्र कुमार गोदवानी, सतीश पाल, मनमीत कुमार, रोहताश पाल, हुकुमचंद्र, सुरेंद्र कुमार, दीपक जोशी, बाली पाल, मनोज गर्ग, प्रशांत पाल, ललित कुमार, अशोक मौर्य, योगेश कालड़ा, संजय शर्मा, अनिल धीमान, राजू कुशवाहा, राजेश धीमान, राजेश साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, न्यू भरत राम लीला कमेटी भरत विहार में आयोजित रामलीला में मंथरा-कैकयी संवाद का मंचन हुआ। राजा दशरथ ने रामचंद्र का राज्याभिषेक की घोषणा की तो प्रजा में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। दासी मंथरा ने रानी कैकेयी का दिमाग हर लिया और भरत के लिए राज्य मांगने की सलाह दी। कैकयी-मंथरा संवाद और दशरथ-कैकेयी संवाद ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष सुनील प्रजापति, महामंत्री महेश प्रजापति, शर्मिष्ठा पटेल, छवि अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, रवि कुमार जैन, मित्रपाल, रोमा सहगल, कुंवरपाल प्रजापति, जितेंद यादव, रवि पाल, विजय गोस्वामी, प्रमोद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed