फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ओवर आल प्रतियोगिता में भारती शिक्षा निकेतन रहे चैम्पियन

ओवर आल प्रतियोगिता में भारती शिक्षा निकेतन रहे चैम्पियन

Thu, 11 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
ओवर आल प्रतियोगिता में भारती शिक्षा निकेतन रहे चैम्पियन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

रायवाला। स्वामी संत्यमित्रानंद गिरि इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय शीतकालीन प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में भारती शिक्षा निकेतन चकजोगीवाला के खिलाड़ी ओवरऑल चैंपियन रहे।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुए एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भारती शिक्षा निकेतन चकजोगीवाला प्रथम स्थान पर रहा। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज खदरी द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला तीसरे स्थान पर रहा। दो दिनों की प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए अपना बेहतर प्रदर्शन किया। ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक सत्यकाम पोखरियाल ने बताया कि प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग और जूनियर वर्ग में भारती शिक्षा निकेतन चकजोगीवाला और राजकीय इंटर कॉलेज खदरी के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर के करीब दो दर्जन विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य अजय शेखर बहुगुणा, जठे सिंह, टेक सिंह राणा, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed