फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनआइटी के छात्र सेशनल परीक्षा में नहीं हुए सम्मिलित

एनआइटी के छात्र सेशनल परीक्षा में नहीं हुए सम्मिलित

Wed, 10 Oct 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
एनआइटी के छात्र सेशनल परीक्षा में नहीं हुए सम्मिलित

विज्ञापन

श्रीनगर। स्थायी कैंपस के निर्माण और अस्थायी कैंपस में शिफ्टिंग सहित अन्य मांगो के लिए आंदोलनरत एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के छात्र सेशनल परीक्षाओं में शामिल नहीं हुए। शिक्षकों ने छात्रों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र मांगों पर अड़े रहे।

एनआईटी की दो छात्राओं के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद चार अक्तूबर से छात्र-छात्राएं कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे है। बुधवार से छात्रों को सेशनल परीक्षाएं देनी थी, लेकिन छात्रों ने मांगें पूरी नहीं होने तक परीक्षाओं का भी बहिष्कार कर दिया। इधर, संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रो. आरबी पटेल ने बताया कि छात्रों से परीक्षा में बैठने का अनुरोध किया गया था, लेकिन वह नहीं माने। दूसरी ओर छात्र संगठन डीएसओ ने एनआईटी के स्थायी कैंपस की मांग के लिए बिड़ला परिसर में प्रदर्शन किया। एनआईटी के छात्रों के आंदोलन के समर्थन में रैली निकालते हुए उन्होंने कहा कि अस्थायी कैंपस होने की वजह से छात्र-छात्राओं को दिक्कत हो रही है। इसलिए सरकार को जल्दी से जल्दी स्थायी कैंपस का निर्माण करना चाहिए। प्रदर्शन में बिड़ला परिसर की छात्र संघ सहसचिव पूजा भंडारी, अंकित सिंह, मनीषा सेमवाल, प्रवीण भंडारी, गिरिजेश प्रसाद व कुलदीप रमोला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed