{"_id":"5bbe30b6867a552849703680","slug":"153919094014-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेगी को पद्मश्री पुरूस्कार दिए जाने को हस्ताक्षर अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेगी को पद्मश्री पुरूस्कार दिए जाने को हस्ताक्षर अभियान शुरू
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गोनी कड़ाकोट विकास समिति टिहरी ने लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने के लिए गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। इसके बाद समिति हस्ताक्षर युक्त प्रस्ताव शासन को भेजेगा।
बुधवार को समिति की ओर से बिड़ला परिसर में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के पहले दिन 260 छात्र-छात्राओं ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। समिति के सदस्य किशन सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम बिड़ला परिसर में बृहस्पतिवार तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 13 व 14 अक्तूबर को गोला पार्क में अभियान चलाया जाएगा। बताया कि नेगी को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने की मांग का यह हस्ताक्षर युक्त प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। कहा कि नेगी ने उत्तराखंड की संस्कृति को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अलग से पहचान दिलाई है। बावजूद उन्हें आज तक सर्वोच्च सम्मान से नहीं नवाजा गया है। अभियान में विपिन, विजेंद्र व राहुल आदि शामिल थे।