{"_id":"5bbe30b3867a55286f0b8561","slug":"15391909375-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएफआई करेगा गेस्ट फेकल्टी हटाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएफआई करेगा गेस्ट फेकल्टी हटाने का विरोध
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। छात्र संगठन एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने गढ़वाल विवि से गेस्ट फैकल्टी को हटाने की योजना का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यदि विवि ऐसा करता है, तो संगठन आंदोलन करेगा।
बुधवार को एसएफआई की बैठक में कहा गया कि हाल में विवि ने गेस्ट फैकल्टी को सिर्फ 89 दिनों तक ही रखने की बात कही है। इसके बाद उन्हें निकालने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि एक ओर विवि में पहले से ही नियमित शिक्षकों की कमी है। शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नियमित शिक्षकों के अभाव में गेस्ट फैकल्टी से काम चलाया जा रहा है। यदि इनको भी हटा दिया जाता है, तो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। कहा कि यदि गेस्ट फैकल्टी हटाई जाती हैं, तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर संगठन के बिड़ला परिसर अध्यक्ष अतुल कांत, सचिव नितिन मलेठा, पवन नेगी, वैशाली, अवंतिका, ज्योति, मनीष, धीरज, कमलेश व अंशु तिवारी ने विचार व्यक्त किए।