{"_id":"5bbe2fb6867a5528677b971b","slug":"15391906846-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य दिवस पर अभिभावकों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य दिवस पर अभिभावकों को किया जागरूक
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
बुधवार को नगर के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड संख्या-4 में पीएलवी संगीता देवी व भगवती प्रसाद पोखरियाल ने मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर अभिभावकों के लिए जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में मौजूद लोगों को बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में बताया गया। कहा कि बच्चों की सही देखभाल के साथ ही उनके आहार व व्यवहार पर ध्यान दिया जाना चाहिए। साथ ही बच्चों को नशे से दूर रखने की सलाह दी गई। गोष्ठी में जरूरतमंद लोगों को समाज कल्याण विभाग व अन्य स्रोतों से मिलने वाली पेंशन के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर निशा देवी, कुसुम, मूर्ती देवी, किरन, लक्ष्मी, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।