{"_id":"5bbe2a46867a55281c6219e9","slug":"153918929212-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में दिनभर ठप रही विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में दिनभर ठप रही विद्युत आपूर्ति
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में बुधवार को दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रुद्रप्रयाग जिले के रतूड़ा में 66 केवी की बिजली लाइन पर फाल्ट आने से सुबह दस बजे बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई थी, जो देर शाम तक भी सुचारु नहीं हो पाई। जिला मुख्यालय गोपेश्वर के साथ ही चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ, पोखरी व घाट क्षेत्र में बिजली ठप रही। ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार ने बताया कि 66 केवी की लाइन का एक तार क्षतिग्रस्त हो गया था। लाइन सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। जल्द आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।