{"_id":"5bbd0d18867a5528625a150c","slug":"15391162871-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगे की तर्ज पर यमुना में भी चलेगा सफाई अभियान : पंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगे की तर्ज पर यमुना में भी चलेगा सफाई अभियान : पंत
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हरिपुर यमुना घाट पर सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक पितृ तर्पण
अमर उजाला ब्यूरो
कालसी। प्रदेश सरकार विश्व की पवित्रतम नदियों गंगा और यमुना की सफाई के लिए प्रतिबद्ध है। नमामि गंगा की तर्ज पर जल्द ही यमुना की सफाई के लिए भी शीघ्र कार्य योजना तैयार कर सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह बात वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने मंगलवार को हरिपुर यमुना तट पर अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान की ओर से आयोजित सामूहिक पितृ तर्पण और यमुना सफाई अभियान के शुभारंभ पर कही।
प्रकाश पंत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से लोगों में स्वच्छता की अलख जागृत होती है। भारतीय संस्कृति में नदी किनारे बने श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करने की पद्धति है। लेकिन अंतिम संस्कार के बाद कई लोग कपड़े, दवाइयां और अन्य वस्तुओं को नदी किनारे ही छोड़ जाते हैं। जिससे नदियां प्रदूषित हो रही हैं। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कालसी के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कालसी का इतिहास सीधे महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने नदी किनारे सामूहिक पितृ तर्पण कर पितरों को नमन किया। पितृ तर्पण कार्यक्रम संयोजक पं. राजेंद्र प्रसाद सेमवाल की देखरेख में विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। यमुना बचाओ अभियान के संरक्षक स्व. डॉ. राजकुमार अग्रवाल को भी पिंड दान दिया गया। कार्यक्रम में आश्रम पद्धति विद्यालय कालसी के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कालसी अर्जुन सिंह चौहान, उप प्रमुख खजान सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य केसर सिंह नेगी, सुदेश तोमर, डॉ. संतोष खंडूरी, इंदु प्रभाकर नेगी, भावना तोमर, राजकिशोर आदि मौजूद रहे।