{"_id":"5bbd0c30867a55284026f9a8","slug":"15391160553-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र आज से, मंदिरों में तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र आज से, मंदिरों में तैयारियां पूरी
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शारदीय नवरात्र पर तीर्थनगरी में देवी पूजन उत्सव प्रारंभ हो गया है। भक्त मनोकामना ज्योति के साथ ही देवी शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी एवं सिद्धि दात्री के नौ रूपों की साजसज्जा में जुटे हैं। मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को चंद्रेश्वर नगर स्थित माँ कात्यायनी मंदिर ट्रस्ट के प्रधान गुरविंदर सलूजा ने बताया नवरात्रि प्रारंभ होने के साथ ही देवी मंदिर में मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना होगी। सुबह से ही भक्तों का आगमन शुरू हो जाता है। शाम को भजन संध्या के बाद गोधुलि बेला में देवी मां की आरती उतारी जाएगी। शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। दस से 19 अक्तूबर तक देवी मंदिर में महोत्सव सा माहौल रहेगा। इस अवसर पर दिल्ली, देहरादून और उत्तर प्रदेश से भक्त पूजा में शामिल होने आएंगे। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट मंदिर, चंद्रेश्वर नगर स्थित दुर्गा मंदिर, भैरव मंदिर में नौ दिनों तक चहल पहल बनी रहेगी।