{"_id":"5bbd0b53867a55281c621941","slug":"153911583419-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमकेश्वर की बेटी बनी मिस इंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमकेश्वर की बेटी बनी मिस इंडिया
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक की ग्रामसभा भादसी निवासी प्रियंका राणा ने मेरठ में आयोजित मिस एंड-मिस्टर इंडिया 2018 प्रतियोगिता में मिस इंडिया का खिताब जीता है। उनकी कामयाबी से परिवार के साथ ही क्षेत्र में खुशी की लहर है। यूपी स्थित मेरठ में एलएल फिल्म प्रोडक्शन और यारियां इवेंट कंपनी की ओर से मिस एंड मिस्टर इंडिया- 2018 प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
बेटी की सफलता से पिता देवेंद्र राणा और माता जिला पंचायत सदस्य गीता राणा बेहद खुश हैं। प्रियंका के घर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। प्रियंका ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब आधा दर्जन राज्यों से टॉपर प्रतिभागी पहुंचे हुए थे। इस दौरान यूपी के सहारनपुर निवासी नाजिम अंसारी को मिस्टर इंडिया चुना गया है। गर्ल्स में मेरठ की नेहा और ब्वायज में सहारनपुर के बॉबी देओल फर्स्ट रनरअप रहे। प्रतियोगिता की रिकार्डिंग जल्द ही टीवी चैनल पर भी दिखाई जाएगी।
अदाकारा बनने की है तमन्ना
प्रियंका राणा अपनी इस नई सफलता से उत्साहित हैं। इससे पूर्व वह शाइनिंग स्टार उत्तराखंड में फर्स्ट रनअप रह चुकी हैं, जिसके बूते उन्हें प्रतियोगिता में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी मिली। बकौल, प्रियंका मॉडलिंग का शौक शुरू से ही था। परिवार के सहयोग से इस ख्वाब को पूरा करने का मौका भी मिला। मिस इंडिया बनने के बाद अब प्रियंका रुपहले पर्दे पर छाना चाहती है।
विज्ञापन
ऋषिकेश के विराज सेकेंड रनरअप
भरत विहार निवासी विराज जोशी मेरठ में आयोजित में मिस एंड मिस्टर इंडिया- 2018 में विजेता बनने से जरा-सा चूक गए। वह प्रतियोगिता में सेकेंड रनरअप के तौर पर ही जगह बना पाए। विराज ने बताया कि उनका सपना मिस्टर इंडिया बनने का है, जिसे पूरा करने के लिए वह पूरी मेहनत कर रहे हैं।
नरेंद्रनगर की बेटी ने भी बढ़ाया गौरव
नरेंद्रनगर निवासी काजल आर्य भी मेरठ में हुए ब्यूटी कंपीटीशन में सेकेंड रनरअप रही। उनकी इस कामयाबी से परिजन भी उत्साहित हैं। काजल ने बताया कि आगे वह ज्यादा मेहनत करेंगी जिससे मिस इंडिया खिताब को अपनी झोली में डाल सकें।