फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डोईवाला चीनी मिल में एथनाल प्लांट की डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू

डोईवाला चीनी मिल में एथनाल प्लांट की डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू

Wed, 10 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
डोईवाला चीनी मिल में एथनाल प्लांट की डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। शुगर मिल में एथनॉल प्लांट लगाए जाने की प्रक्रिया गति पकड़ने लगी है। एथनॉल प्लांट के लिए दिल्ली के टेक्निकल एडवाइजर ने डीपीआर तैयार करने के लिए मौके का जायजा लिया। लगातार घाटा उठा रही डोईवाला शुगर मिल को मजबूती देने के लिए एथनॉल प्लांट लगाया जा रहा है। बीते 24 अगस्त को महाराष्ट्र के विशेषज्ञों की ओर से संभावनाएं तलाशने के बाद अब दूसरे चरण में एथनॉल प्लांट के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर मिल्स नई दिल्ली मुख्यालय से आए टेक्निकल एडवाइजर ने डीपीआर तैयार करने के लिए जरूरी आंकड़ों को एकत्रित किया। सूत्रों के अनुसार करीब 75 करोड़ से अधिक लागत से एथनॉल प्लांट लगाया जाना है। प्लांट लगाने के लिए मिल के तीन स्थानों का चिह्नीकरण पहले किया जा चुका है। शुगर मिल डोईवाला के अधिशासी निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि एथनॉल प्लांट के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके लिए सभी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। फेडरेशन की ओर से डीपीआर 15 दिनों में मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed