{"_id":"5bbbbf68867a55285d42fb20","slug":"15390308636-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलीग्रांट से पिथौरागढ़ तक हवाई सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलीग्रांट से पिथौरागढ़ तक हवाई सेवा शुरू
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ तक सोमवार से हवाई सेवा शुरू हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ सोमवार को नई हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और सांसद भगत सिंह कोश्यारी इस पहली उड़ान के यात्री बने। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किया।
दोपहर में करीब 12 बजकर 45 मिनट पर हैरिटेज एविएशन के नौ सीटर एयरक्राफ्ट सुपरकिंग-350 ने देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए सफल उड़ान भरी। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी, राज्यमंत्री डॉॅ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर सचिव नागरिक उड्डयन डॉ. आर राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि देहरादून पिथौरागढ़ को हवाई सेवा से क्षेत्रीय संपर्क योजना से जुड़ने वाला जौलीग्रांट एयरपोर्ट राज्य का पहला हवाई अड्डा बना है। 24 अक्तूबर से कंपनी नियमित सेवाएं देना शुरू करेगी। किराया, टिकट बुकिंग आदि सहित विभिन्न जानकारियां हैरिटेज एविएशन की ओर से जारी की जाएंगी।