फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कल शीतकाल के लिए बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

कल शीतकाल के लिए बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Mon, 08 Oct 2018 09:52 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
कल शीतकाल के लिए बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
जोशीमठ। श्री हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट 10 अक्तूबर को दोपहर डेढ़ बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। कपाट बंद करने की सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि इस बार हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुले थे। अब 10 अक्तूबर को सुबह साढ़े दस बजे से कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। साढ़े दस बजे सुखमणी का पाठ, सवा ग्यारह बजे शबद कीर्तन, 12 बजकर 20 मिनट पर हेमकुंड में अंतिम अरदास पढ़ी जाएगी। इसके बाद विधि-विधान के साथ गुरु ग्रंथ साहिब को पंच प्यारों की अगुवाई में सतखंड में विराजमान कर दिया जाएगा और दोपहर डेढ़ बजे हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा में भी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। अब तक 2 लाख 29 हजार तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब में मत्था टेक चुके हैं, जबकि गत वर्ष दो लाख 27 हजार तीर्थयात्री हेमकुंड के दर्शनों के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed