फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्राओं को दी अपराधों के रोकथाम की जानकारी

छात्राओं को दी अपराधों के रोकथाम की जानकारी

Sat, 06 Oct 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं को दी अपराधों के रोकथाम की जानकारी
थराली। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महिलाओं और छात्राओं को अपराधों की रोकथाम की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने पुलिस और न्याय विभाग की ओर से महिलाओं को दी जाने वाली सुरक्षा के बारे में बताया। कहा गया यदि महिलाओं के साथ कोई अभद्रता छेड़खानी या अन्य आपराधिक घटनाएं होती हैं तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत करें। ऐसी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी तरह के शोषण का विरोध करें और अपनी समस्या को महिला पुलिस अधिकारी महिला आयोग से साझा करें। प्रधानाचार्य मानीला जोशी ने छात्राओं को बताया कि वे अपनी सभी समस्याओं को अभिभावक, अध्यापकों को बताएं, जिससे उनकी समस्याओं को हल किया जा सके। बैठक में महिला कांस्टेबल दीप्ति, रोशनी कांस्टेबल ,शमशेर खान, कांस्टेबल रजनीश सहित विद्यालय की सभी अध्यापिकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed