{"_id":"5bb8e073867a55681767356d","slug":"153884271619-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने की प्रभावितों की याचिका स्वीकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने की प्रभावितों की याचिका स्वीकार
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना कंपनी के खिलाफ प्रभावितों की याचिका को हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। प्रभावितों ने याचिका में परियोजना समन्वयक, टिहरी व पौड़ी के डीएम व दोनों जनपदों के एसएसपी सहित 11 अन्य को पार्टी बनाया है। परियोजना प्रभावितों का कहना है कि सोमवार को मामले में हाईकोर्ट में निर्णय होगा।
श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के विरोध में प्रभावितों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को धरना स्थल पर प्रभावितों ने कहा कि हाईकोर्ट ने परियोजना के खिलाफ उनकी याचिका स्वीकार कर ली है। याचिका में परियोजना समन्वयक संतोष रेड्डी, उत्तराखंड सरकार, डीएम पौड़ी, डीएम टिहरी, एसएसपी पौड़ी, एसएसपी टिहरी, कोतवाल कीर्तिनगर, श्रीनगर व टिहरी को पार्टी बनाया है। उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता पांडे ने कहा कि सोमवार को हाईकोर्ट में इस पर निर्णय सुनाया जाएगा। सोमवार तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि 10 अक्तूबर को गांधी पार्क में एक दिवसीय उपवास करेंगे। शनिवार को धरना देने वालों में सरस्वती देवी, गीता देवी, विमला देवी, शांति देवी, पुष्पा चौहान, कमला बहुगुणा, सरोजनी भट्ट, सीमा देवी, सूरजी मुयाल आदि शामिल थे।