{"_id":"5bb8e060867a55682b4b29ca","slug":"15388426977-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह-जगह खड़ी ठेलियों को कोतवाली ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह-जगह खड़ी ठेलियों को कोतवाली ले गई पुलिस
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर में पालिका का काम पुलिस को करना पड़ रहा है। बाजार के रास्तों में जगह-जगह यातायात में गतिरोध कर रही सब्जी-फल व आइसक्रीम की ठेलियों को पुलिस कोतवाली ले गई। हालांकि बाद में जुर्माना वसूल कर ठेली वालों को छोड़ दिया गया।
शहर के मुख्य मार्गों काला मार्ग, गणेश बाजार, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, जीजीआईसी मार्ग व गुरुद्वारा मार्ग पर जगह-जगह सब्जी, चाट, फल व आइसक्रीम की ठेलियां खड़ी रहती हैं। पालिका की ओर से लाइसेंस देते वक्त ठेली खड़ी करने के लिए जगह भी आवंटित की गई है, लेकिन ठेली वाले निर्धारित स्थान पर ठेली खड़ी करने के बजाय भीड़भाड़ वाले स्थान में चले जाते हैं।
पालिका के अनुसार नगर क्षेत्र में 37 ठेलियों के लाइसेंस दिए गए हैं। इसके विपरीत बाजार में 60 से ऊपर ठेलियां खड़ी रहती हैं। निवर्तमान पालिका सभासद अनूप बहुगुणा का कहना है कि ठेली संचालकों को सिर्फ सब्जी मंडी के लिए अनुमति दी गई है, लेकिन वे अन्य जगहों पर खड़े हो जाते हैं। पालिका का इसके लिए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। शनिवार को पुलिस जगह-जगह खड़ी ठेलियों को कोतवाली में ले आई। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि 20 ठेली संचालकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 250 रुपये जुर्माना वसूला गया है। साथ ही उन्हे इसकी पुनरावृत्ति न करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
इधर, पालिका के ईओ एसएन गुप्ता ने बताया कि सोमवार से अभियान शुरू किया जाएगा। गलत जगह में ठेली खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस चल रही ठेली जब्त की जाएगी।