फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एमएचआरडी के अनुसचिव से छात्रों की वार्ता विफल

एमएचआरडी के अनुसचिव से छात्रों की वार्ता विफल

Sat, 06 Oct 2018 09:48 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
एमएचआरडी के अनुसचिव से छात्रों की वार्ता विफल
श्रीनगर। एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर के निर्माण और सुरक्षित कैंपस में शिफ्टिंग की मांग के लिए छात्र-छात्राओं का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को छात्र-छात्राओं से वार्ता करने पहुंचे मानव संसाधन विकास विभाग (एमएचआरडी) के अनुसचिव को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विगत तीन अक्तूबर को लैब जाते समय बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बेकाबू कार ने एनआईटी की दो छात्राओं को टक्कर मार दी थी, जिनमें से एक छात्रा एम्स ऋषिकेश में भर्ती है। घटना से आक्रोशित छात्र-छात्राएं सुविधाजनक स्थान में शिफ्टिंग, स्थायी कैंपस के निर्माण व अन्य मांगों के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। शुक्रवार देर शाम को चारधाम यात्रा कर लौट रहे एचआरडी के अनुसचिव एके सिंह छात्र-छात्राओं से वार्ता करने पहुंचे। सिंह ने उनको बताया कि मानसून समाप्त होने के बाद भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई तेज हो गई है। 15-20 दिन में सकारात्मक परिणाम मिल जाएगा। लिहाजा वह हड़ताल छोड़कर कक्षाओं में लौट जाएं, लेकिन छात्रों ने इनकार कर दिया। संस्थान के कुलसचिव कर्नल सुखपाल सिंह ने बताया कि समय-समय पर छात्रों की समस्याओं को हल किया जाता है। स्थायी कैंपस का मामला भी अंतिम चरणों में हैं। वहीं, शनिवार को संस्थान के छात्र-छात्राओं ने सड़क दुर्घटना में घायल छात्रा नीलम के लिए मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री के टिवट्र हैंडल पर जस्टिस फॉर नीलम ट्विट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed