{"_id":"5bb8e050867a55687a6879c7","slug":"15388426814120-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट के अभाव में 120 पीआरडी जवानों को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट के अभाव में 120 पीआरडी जवानों को हटाया
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। जिला युवा कल्याण विभाग ने बजट के अभाव में फिलहाल सभी पीआरडी जवानों को हटा दिया है। अगस्त माह में 43 महिला पीआरडी जवानों को बाहर कर दिया था। अब 77 पुरुष पीआरडी जवानों को भी बाहर कर दिया गया है।
चमोली जिले में 120 पीआरडी जवानों के लिए जिला युवा कल्याण विभाग को शासन से दो करोड़ रुपये मुहैया कराए गए थे। बजट समाप्त होने पर जवानों को भी बाहर कर दिया गया है। जवान बलवंत सिंह राणा का कहना है कि चारधाम यात्रा में ड्यूटी कर रहे जवानों को यात्रा संचालन तक नहीं हटाना चाहिए था। इस संबंध में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के साथ ही जिलाधिकारी से भी वार्ता की गई, लेकिन किसी भी स्तर पर पीआरडी जवानों की सुनवाई नहीं हो रही है। जिला युवा कल्याण अधिकारी अविनाश दीपक का कहना है कि बजट समाप्त होने से पीआरडी जवानों को बाहर किया गया है। आगामी वर्ष बजट मिलने पर पुन: जवानों की सेवाएं ली जाएंगी।