फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब किसान मशीनों से जोत सकेंगे खेत

अब किसान मशीनों से जोत सकेंगे खेत

Thu, 04 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
अब किसान मशीनों से जोत सकेंगे खेत

विज्ञापन
थराली। तहसील में फार्म मशीनरी बैंक की ओर से किसानों को पॉवर ट्रीलर, पॉवर वीडर सहित अन्य मशीनें न्यूनतम धनराशि पर किराए पर दी जा रही हैं। इन मशीनों से पहाड़ों में छोटी जोत के खेत भी बिना बैलों के जोते जा सकेंगे। इससे काश्तकारों का समय भी बचेगा और कम लागत में अधिक खेतों की जुताई भी हो सकेगी।

तहसील में नंदादेवी आजीविका संघ की ओर से फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना की गई है। इस बैंक से किसानों को प्रशिक्षण के साथ-साथ न्यूनतम दर पर छोटी और बड़ी सभी मशीनें किराए पर दी जाएंगी। खेतों को जोतने से संबंधित पावर टीलर, पावर वीडर और रोटरी ट्रेलर आदि मशीनों से किसानों की समस्या काफी हद तक कम हो सकेगी। आजीविका संघ के समन्वयक नरेश देवराड़ी ने बताया कि केंद्र सरकार की किसान आजीविकावर्द्धन योजना के तहत आजीविका संघ को कृषि विभाग ने 80 प्रतिशत अनुदान पर ये कृषि मशीनें दी हैं। पावर टीलर में 1 लीटर डीजल से दो घंटे तक जुताई की जा सकती है। इसमें अधिकतर 80 से 100 रुपये तक खर्च आएगा, जबकि बैलों से जुताई करने में 500 से 800 रुपये तक प्रति नाली के हिसाब से किसान खर्च करता है। प्रमुख राकेश जोशी, सहकारिता सचिव पुष्पा देवी, राजेंद्र देवराड़ी, नारायण और कैलाश चंद्र आदि ने योजनाओं को किसानों के लिए लाभदायी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed