{"_id":"5bb4f826867a555b081aa8e6","slug":"153858664110-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों ओर से सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा गौचर मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों ओर से सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा गौचर मेला
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। 14 नवंबर से शुरू होने वाले राज्य स्तरीय गौचर मेले की रूपरेखा तैयार करने के लिए डीएम ने मेला समिति के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी/मेला अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मेले को भव्य रूप देने की बात कही। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला स्थल के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए।
राज्य स्तरीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की तैयारियों के लिए कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में डीएम ने मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गोष्ठियों और प्रतियोगिताओं का रोस्टर निर्धारित करते हुए बेहतर कार्यक्रमों को ही शामिल करने पर जोर दिया। मेले के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और समापन पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को आमंत्रित करने पर सहमति जताई गई। रात्रि के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शाम 7 से 11 बजे तक कराने का निर्णय लिया गया। डीएम ने मेले के दौरान पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, शौचालय, वाहन पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कहा गया कि मेला सात दिन तक चलेगा। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, एसडीएम जीआर बिनवाल, सीटीओ वीरेंद्र कुमार, सीओ पुलिस मिथलेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डा. मयंक बडोला, ब्लाक प्रमुख राधा देवी, मेला समिति के सदस्य मनोज नेगी, सुनील पंवार, विजय प्रसाद डिमरी, संदीप नेगी, अर्जुन नेगी, प्रकाश शैली और रणवीर सिंह चौधरी आदि मौजूद थे।