{"_id":"5bb4f46c867a55013d11b4ea","slug":"153858568712-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना कंपनी के खिलाफ बुजुर्ग महिला ने किया अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना कंपनी के खिलाफ बुजुर्ग महिला ने किया अनशन शुरू
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। रोजगार, बकाया भुगतान आदि मांगों के लिए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना कंपनी के खिलाफ जारी प्रभावितों का आंदोलन फिर जोर पकड़ने लगा है। 29 सितंबर को प्रशासन की ओर से तीन अनशनकारी महिलाओं का अनशन तुड़वाने के बाद अब ग्राम पंचायत सुपाणा की 67 वर्षीय लाजवंती देवी आमरण अनशन पर बैठ गई है।
बुधवार को रामलीला मैदान में अनशन पर बैठी महिला लाजवंती देवी ने कहा कि जब तक शासन-प्रशासन व परियोजना संचालक कंपनी प्रभावितों की मांगों पर कार्रवाई नहीं कर लेता उनका अनशन जारी रहेगा। कहा कि परियोजना प्रभावित अपनी जायज मांगों के लिए लंबे समय से संघर्षरत हैं, लेकिन आज तक प्रभावितों की समस्या व उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया है। इस मौके पर परियोजना प्रभावितों ने आक्रोश व्यक्त कर आंदोलन को और अधिक उग्र करने की चेतावनी दी है। लखपत रावत, रघुवीर कोहली, राजेश्वरी देवी, शकुंतला देवी, सरस्वती देवी, कमला देवी सोहन लाल व महादेव प्रसाद आदि धरने पर बैठे रहे।