फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नायब सूबेदार रघुवीर की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

नायब सूबेदार रघुवीर की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

Tue, 02 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
नायब सूबेदार रघुवीर की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि
कीर्तिनगर। विकासखंड के खोला गांव निवासी व सेना में नायब सूबेदार रघुवीर सिंह (44 वर्ष) की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। उनके बड़े पुत्र आशीष (14 वर्ष) ने चिता को मुखाग्नि दी। रघुवीर सिंह की असम के डिगबोई अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कड़ाकोट पट्टी के खोला सील गांव निवासी रघुवीर सिंह गढ़वाल राइफल में नायब सूबेदार पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी असम के डिगबोई में थी। ड्यूटी के दौरान 25 सितंबर को तबियत बिगड़ने पर उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने 30 सितंबर को दम तोड़ दिया। रविवार को इसकी सूचना जब परिजनों को मिली, तो पूरे गांव में मातम पसर गया। उनकी मौत की खबर सुनकर पत्नी सरोजनी देवी, बेटी मनीषा और बेटे आशीष, अमन व कृष का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार सुबह 10 बजे सेना के जवान तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को लेकर उनके गांव खोला सील पहुंचे। अंतिम दर्शनों के बाद अलकनंदा नदी के किनारे ढुंढप्रयाग घाट पर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। जम्मू कश्मीर लाइट इंफेंट्री की रुद्रप्रयाग यूनिट के एक अफसर, एक जेसीओ और 26 जवानों की टुकड़ी ने उनको सलामी दी। सूबेदार डीएस रावत व जवान अवतार सिंह, क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयंत निजवाला, तहसीलदार हरिहर उनियाल, कोतवाल चंदन सिंह चौहान, नायब तहसीलदार सबल सिंह कठैत, रंजन रतूड़ी, संजीव चौहान, नरेंद्र कुंवर व जय सिंह कठैत ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed