{"_id":"5bb39f0a867a554efb61a297","slug":"1538498294116-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व गणतंत्र दिवस परेड प्रशिक्षण के लिए उतराखंड से 16 स्वयं सेवियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व गणतंत्र दिवस परेड प्रशिक्षण के लिए उतराखंड से 16 स्वयं सेवियों का चयन
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पूर्व गणतंत्र परेड के लिए उत्तराखंड एनएसएस स्वयंसेवियों के 16 सदस्यीय दल का चयन किया गया है। चयनित 16 सदस्यीय दल के स्वयंसेवी रांची में आयोजित होने वाले पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में प्रतिभाग करेंगे। यहां प्रदर्शन के आधार पर चार स्वयंसेवियों का चयन गणतंत्र परेड के लिए किया जाएगा।
गढ़वाल विवि के एनएसएस समन्वयक प्रो. ओके बेलवाल ने बताया कि पूर्व गणतंत्र परेड शिविर तीन अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक रांची में आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड से 16 स्वयंसेवियों को चयनित किया गया है। इस चयन प्रक्रिया के लिए उत्तराखंड को तीन जोन गढ़वाल विवि (गढ़वाल क्षेत्र), पंतनगर विवि (कुमाऊं क्षेत्र) व गुरुकुल कांगड़ी विवि (हरिद्वार व देहरादून क्षेत्र) में विभाजित किया गया था। इन तीनों क्षेत्रों से अंजलि, भावना, तानिया भारती, उदित, शर्मा, अजीत सिंह नेगी, विपिन जोशी, यश कुमार, आशीष चौहान, अंजलि शर्मा, तान्या कानवाल, काजल त्यागी, आकांक्षा नयाल, मनीषा महरा, शिखर चौधरी, भाष्कर व रजत का चयन किया गया है। जो राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के एनएसएस अधिकारी डा. अशोक कुमार मंदोला के नेतृत्व में रांची के लिए रवाना हो गए हैं।