फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विवि प्रशासनिक भवन में हुई घटना के जिम्मेदार डीएवी के छात्र: कुलपति..

विवि प्रशासनिक भवन में हुई घटना के जिम्मेदार डीएवी के छात्र: कुलपति..

Mon, 01 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विवि प्रशासनिक भवन में हुई घटना के जिम्मेदार डीएवी के छात्र: कुलपति..
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में बीते शुक्रवार को हुई मारपीट मामले की जांच के लिए विवेचक एसआई अजय भट्ट घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान विवि के कर्मचारी विवेचक को घटना स्थल की जानकारी देने से बचते रहे। विवि प्रशासनिक भवन में तैनात एसआई कैलाश सेमवाल भी विवेचक एसआई के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में डीएवी के छात्रों, विवि कर्मचारियों व बिडला के छात्रों के बीच हुई मारपीट मामले में विवेचक एसआई ने सोमवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं दूसरी ओर, मामले में कुलपति ने कहा कि वह छात्रों से वार्ता के पक्ष में रही हैं। वार्ता से ही समस्याओं का समाधान संभव है, लेकिन डीएवी के छात्रों ने वार्ता के बजाय उपद्रव मचाना शुरू कर दिया था। बता दें, कि शुक्रवार को गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में डीएवी, बिड़ला परिसर के छात्रों व विवि के कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट हो गई थी। कुलपति ने डीएवी कालेज पर अव्यवस्था फैलाने का आरोप भी लगाया है। कहा कि डीएवी की गलतियों के कारण माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed