फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्र को देशप्रेम का जज्बा सिखाना परिषद का काम

छात्र को देशप्रेम का जज्बा सिखाना परिषद का काम

Mon, 01 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
छात्र को देशप्रेम का जज्बा सिखाना परिषद का काम
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला। एबीवीपी की ओर से रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर डोईवाला में संगठन का एक दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। अभ्यास वर्ग में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उम्मेद सिंह नेगी ने संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। कहा कि छात्र को देश प्रेम का जब्जा सिखाने से लेकर समाज की बेहतरी के लिए तैयार करना परिषद का काम है। प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि विभिन्न गतिविधियों से संगठन छात्रों के व्यक्तित्व को प्रभावी बनाने में सहयोग करता है।
विज्ञापन

विभाग संगठन मंत्री योगेश विद्यार्थी ने कहा कि अभ्यास वर्ग से कार्यकर्ता को कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है। प्रदेश सहमंत्री विकास जोशी ने कहा कि परिषद छात्र को भविष्य के नागरिक के रूप में तैयार करने में भूमिका का निर्वहन करता है। समापन पर पूर्व सह विभाग प्रमुख बीडी ममंगाई ने कहा कि अपने उदेश्यों को लेकर काम करने की वजह से परिषद छात्रों का प्रभावी संगठन बन सका है। इस मौके पर रजनीश, अभ्यास वर्ग के व्यवस्था प्रमुख प्रकाश कोठारी, सोनू गोयल, हिमांशु भट्ट, छात्र संघ अध्यक्ष निशांत मिश्रा, पंकज कुमार, निधि शर्मा, काजल, अंजलि, अंशुल कठैत, जयदीप लोधी, मनीषा बिष्ट, सिमरन कौर, शानू खैराड़ी, प्रदीप नेगी, अंशुमान, अमित कुकरेती, संदीप नेगी, ललित पंत, आयुष मल्ल, आकांक्षा, दीपशिखा, शिवम कोहली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed