{"_id":"5bb13540867a554f207fba3e","slug":"15383401404-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यों में खामियां, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यों में खामियां, जांच के आदेश
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम की ओर से चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में किए जा रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। चारधाम बीटीसी परिसर में सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही की शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने रविवार को निर्माण कार्य का जायजा लिया। बताया गया कि इस दौरान मौके पर खामियां पाई गई, जिस पर उन्होंने संबंधित विभाग को निर्माण की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने निम्न गुणवत्ता के लिए नगर निगम के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य का नमूना लेकर जांच के निर्देश दिए। गौरतलब है कि चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड और उसके संपर्क पर नगर निगम प्रशासन एक करोड़ 20 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण कार्य करा रहा है। मौके पर सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, कविता शाह, भगवती प्रसाद रतूड़ी, अनंत राम भट्ट, गंगा सिंह रावत, उषा, मनमोहन कोठारी, मनोज ध्यानी आदि मौजूद थे।