फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रशासन ने जहां फुटपाथ खाली करवाए, एक दिन बाद वहीं लगा सामान

प्रशासन ने जहां फुटपाथ खाली करवाए, एक दिन बाद वहीं लगा सामान

Sat, 29 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने जहां फुटपाथ खाली करवाए, एक दिन बाद वहीं लगा सामान
कहीं रेहड़ियां लगाकर तो कहीं वाहन पार्क करके फिर जाम होने लगे फुटपाथ
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। लाव लश्कर के साथ प्रशासन ने जोर शोर के साथ शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान तो चलाया, लेकिन एक दिन में ही प्रशासन के दावों की हवा निकल गई। बुधवार को जहां जहां फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया था, शुक्रवार को वहीं कुछ लोग फुटपाथ पर कारोबार करते नजर आए। जो फुटपाथ शहर में आने वाले लोगों के आने जाने के लिए बनाया गया है, उस पर कहीं वाहन खड़े हैं, तो कहीं पर कारोबार चल रहा है।
कई जगहों पर तो रेहड़ियां लगाकर फुटपाथ को ही जाम कर दिया गया है। ऐसे में लोग सड़क किनारे चलने को मजबूर हैं। ऐसे में कई बार हादसे होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में सवाल यह है कि जब फुटपाथों पर कब्जे ही होने हैं तो इतने बड़े स्तर पर अभियान चलाने का क्या फायदा। हालांकि हरर्बटपुर चौक की बात करें तो यहां पर कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने फुटपाथ को खाली छोड़ा हुआ है। सबसे बुरी स्थिति गीता भवन के नजदीक, पहाड़ी गली चौक, सिनेमा गली मुख्य मार्ग और विक्रम स्टेंड की है।
विज्ञापन

बैंकों के बाहर वाहनों ने रोका फुटपाथ
हरर्बटपुर से डाकपत्थर चौराहे तक बैंकों के पास अपनी पार्किंग नहीं है। ऐसे में बैंकों में काम करवाने के लिए आने वाले वाहन चालक फुटपाथ पर ही वाहन पार्क करके चले जाते हैं, जिसके कारण फुटपाथ चलने लायक नहीं बचते, वहीं रही सही कसर रेहड़ी वालों ने पूरी की हुई है। दुकानों के आगे रेहड़ी लगाकर जाम लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूटिलिटी वाहन चालक बने सिरदर्द
विकासनगर से विभिन्न क्षेत्रों के लिए चलने वाली यूटिलिटी भी शहर में जाम का सबसे बड़ा कारण बन गया है। यूटिलिटि वाहन को पार्क करने के लिए शहर में कोई जगह न होने के कारण वाहन चालकों ने मनमर्जी से वाहनों को खड़ा कर देते हैं, और सवारियां बैठाते हैं। एक यूटिलिटी निकलने के बाद दूसरी यूटिलिटी सवारियां बैठाने के लिए तैयार रहती है। जहां-कहीं यूटिलिटी वाहन पार्क होने के कारण शहर में लोगों के लिए निकलने तक का रास्ता नहीं मिल पा रहा।
डाकपत्थर चौक से बाड़वाला तक चला अभियान
नेशनल हाईवे और प्रशासन की ओर शुक्रवार को डाकपत्थर से बाड़वाला तक फुटपाथ हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान फुटपाथ खाली करवाए गए। जिन व्यापारियों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण किया हुआ था वह हटाया गया। एसडीएम और एनएच अथारिटी की ओर से पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसके साथ ही शहर में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के अभियान का समापन भी हो गया है।
कोट
हमारा काम फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाना था अब फुटपाथ पर जो अतिक्रमण हो रहे हैं, उन्हें हटाने की जिम्मेदारी नगर पालिका व प्रशासन की बनती है। जल्द ही प्रशासन की मदद से अवैध तौर पर फुटपाथ पर काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- मनोज रावत, सहायक अभियंता, एनएच।

रोजाना होंगे चालान
प्रशासन की ओर से बड़ी मेहनत से फुटपाथ खाली करवाए गए हैं। अब दोबारा कब्जा नहीं होने देंगे। अब नियमित तौर पर पुलिस को चालान करने के लिए कहा जाएगा। जो लोग फुटपाथ पर व्यावसाय कर रहे हैं, उन्हें हटाया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार, एसडीएम विकासनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed