फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चार लेन नेशनल हाईवे के विरोध में उतरे व्यापारी

चार लेन नेशनल हाईवे के विरोध में उतरे व्यापारी

Sat, 29 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
चार लेन नेशनल हाईवे के विरोध में उतरे व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से हरबर्टपुर से कालसी तक प्रस्तावित चार लेन नेशनल हाईवे का शहर के कुछ व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। देर शाम गीता भवन में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया।

आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कहा कि मुख्य बाजार से एनएच चार लेन न बनाया जाए, इससे वर्षों से जमे व्यापारियों की रोजी रोटी छिन जाएगी। इसलिए व्यापारी इसका पुरजोर विरोध करेंगे। विकासनगर से बाईपास रोड बनाई गई, इसे नेशनल हाईवे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा वैध रूप से प्रक्रिया के तहत होर्डिंग व यूनिपोल के टेंडर लेने के बावजूद अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत उन्हें हटा दिया गया। इससे व्यावसायी को काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान प्रस्ताव पास किया गया कि इस संबंध में शनिवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में संजय किशोर, शम्मी प्रकाश, रोहित गुप्ता, अमरजीत सिंह, गिरीश सप्पल, संजय जैन, हरिओम कोहली, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, मनीष रोहिल्ला, संजीव कोहली, राजीव चावला, प्रशांत शर्मा, गगन सेठी, रवि अग्रवाल, कितेश यजसवाल, रविंदर जयसवाल, अंकित जैन, संजय गुप्ता, सौरभ गुप्ता, रमन, सचिन डंग, अतुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed