फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सत्यापन नहीं कराने पर 11 लाख का जुर्माना

सत्यापन नहीं कराने पर 11 लाख का जुर्माना

Sat, 29 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
सत्यापन नहीं कराने पर 11 लाख का जुर्माना
सत्यापन नहीं कराने पर 11 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। शहर में बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए पुलिस ने शुक्रवार को आवास विकास कॉलोनी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को 110 घरों में किराएदार बिना सत्यापन रहते मिले। इस पर पुलिस ने भवन स्वामियों के खिलाफ 11 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक आवास विकास कॉलोनी में बाहरी लोगों के बिना सत्यापन कराए रहने की शिकायत मिल रही थी। इस पर शुक्रवार को टीमें गठित कर उन्हें कॉलोनी में जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने करीब 285 लोगों के घरों में किराएदारों के सत्यापन की जांच की। जिसमें 110 घरों में किराएदार बिना सत्यापन कराए मिले। लापरवाही पर पुलिस ने संबंधित मकान मालिकों के खिलाफ कोर्ट के चालान की कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में अभी तक चले सत्यापन अभियान में 200 से अधिक भवन स्वामियों के खिलाफ किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर कार्रवाई की जा चुकी है। यह कदम क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है। इसके अलावा मकान मालिकों को पुलिस के ऑनलाइन एप के संबंध में भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed