फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किसान सेवा समिति बुल्लावाला में शुरू करेगी मिनी बैंक

किसान सेवा समिति बुल्लावाला में शुरू करेगी मिनी बैंक

Sat, 29 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
किसान सेवा समिति बुल्लावाला में शुरू करेगी  मिनी बैंक
बुल्लावाला गांव में शुरू होगा मिनी बैंक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति प्रेमनगर बाजार डोईवाला की वार्षिक सामान्य निकाय की शुक्रवार को हुई बैठक में बुल्लावाला में मिनी बैंक शुरू करने समेत कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस दौरान समिति के लाभांश का 15 प्रतिशत सदस्यों को देने की घोषणा की गई।

प्रेमनगर बाजार स्थित बहुदेश्शीय किसान सेवा सहकारी समिति परिसर में समिति अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि समिति को साल 2017-18 में कुल 47 लाख 88 हजार का फायदा हुआ है। उन्होंने प्रत्येक सदस्य को लाभांश का 15 प्रतिशत देने की घोषणा की है। समिति के उपसभापति उदयचंद पाल ने मारखम ग्रांट बुल्लावाला गांव में समिति की ओर से एक मिनी बैंक शुरू करने और व्यावसायिक दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से समिति में पारित कर दिया गया। समिति के सचिव प्रमोद कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। बैठक में गन्ना समिति के अध्यक्ष ईश्वरचंद पाल, उम्मेद वोरा, बलबीर सिंह, कमलेश, महेंद्र सिंह, जसंवत सिंह, गुरुप्रीत कौर, दरपान बोरा, जसबीर सिंह, ओमप्रकाश कांबोज, कमल अरोड़ा, गौरव मल्होत्रा, फूल सिंह भंडारी, पन्नालाल गोयल, अंकित गुप्ता, प्रेमचंद जुयाल, रमेश सैनी, शुभम सिंह, उपासना लोधी, मनमोहन नौटियाल, ममता सैनी, आदिल हुसैन, सुंदर लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed