फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज फाइनल में भिडेंगी गैरसैंण और जोशीमठ की टीमें

आज फाइनल में भिडेंगी गैरसैंण और जोशीमठ की टीमें

Fri, 28 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
आज फाइनल में भिडेंगी गैरसैंण और जोशीमठ की टीमें

विज्ञापन
गोपेश्वर। 18वीं जनपदीय विद्यालयी शरदकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में अपने-अपने मैच जीतकर गैरसैंण और जोशीमठ की टीम फाइनल में पहुंची। शनिवार को दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल दशोली और गैरसैंण के बीच खेला गया। गैरसैंण ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में टीम ने छह विकेट खोकर 135 रन बनाए, जिसमें धीरज ने 22 गेंदों में छह छक्कों की मदद से शानदार 49 रन बनाए। जवाब में उतरी दशोली की टीम 12.4 ओवर में मात्र 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गैरसैंण ने यह मैच 34 रन से जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जोशीमठ और नारायणबगड़ के बीच खेला गया। जोशीमठ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 103 रन बनाए। नारायणबगड़ की टीम इस आसान से लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाई और 15 ओवर में नौ विकेट खोकर पूरी टीम 70 रन पर सिमट गई। इस तरह जोशीमठ ने 33 रनों से जीत दर्ज की। जिला खेल समन्वयक केसी पंत ने बताया कि शनिवार को गैरसैंण और जोशीमठ की टीमों का फाइनल मुकाबला होगा। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केके डिमरी, जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी, हरेंद्र कुंवर, गजपाल सिंह, लक्ष्मी नेगी, ऊषा नेगी, पृथ्वी रावत, अवतार बिष्ट, राकेश कुंवर, अजीत नेगी और गिरीश गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed