फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आखिरकार मिल गई देवप्रयाग की खाता-खतौनी

आखिरकार मिल गई देवप्रयाग की खाता-खतौनी

Fri, 28 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
आखिरकार मिल गई देवप्रयाग की खाता-खतौनी
देवप्रयाग/नई टिहरी। भूमि बंदोबस्त के लिए देवप्रयाग नगर पालिका वासियों को अब 70 किमी की दूरी तय कर ऋषिकेश नहीं जाना पड़ेगा। नगर पालिका देवप्रयाग की 100 साल पुराने बंदोबस्ती दस्तावेज अब मिल गए है। खाता-खतौनी के अभाव में नगरवासियों लंबे समय मुश्किलें उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां पत्रकारों को जानकारी देते हुए विधायक कंडारी ने बताया कि कुछ माह पूर्व नगरवासियों ने जमीन के दस्तावेज न मिलने का मामला उनके संज्ञान में डाला था, जिस पर प्रशासन व शासन स्तर पर खाता-खतौनी की खोजबीन करवाई गई, जिसके बाद ऋषिकश तहसील में देवप्रयाग नगर के वर्ष 1918 के भूमि बंदोबस्ती कागजात मिल गए। कंडारी के अनुसार, उक्त दस्तावेजों में नगर के 240 खातों का विवरण उपलब्ध है। फिलहाल उक्त दस्तावेजों को राजस्व विभाग नरेंद्रनगर कार्यालय में अग्रिम कार्यवाही के लिए जमा कराया गया है। उन्होंने बताया कि इन दस्तावेजों में नगर क्षेत्र में 39 हेक्टेअर कृषि भूमि दर्शायी गई है। डीएम टिहरी से वार्ता कर उक्त दस्तावेज देवप्रयाग तहसील में भिजवाने के लिए कहा गया है। ताकि बंदोबस्त की कार्रवाई शुरू हो सके। देवप्रयाग की खाता खतौनी उपलब्ध न होने से यहां लोगों को भूमि रिकार्ड, रजिस्ट्री के लिए ऋषिकेश जाना पड़ता था। खाता धारक लंबे समय से भूमि बंदोबस्त देवप्रयाग लाने की मांग कर रहे थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भूमि बंदोबस्त का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। पूर्व सभासद विद्यार्थी पालीवाल, विकास ध्यानी, मुकेश भट्ट, व शशि ध्यानी ने उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर वर्षों से लंबित बंदोबस्त का काम शुरू करवाने का अनुरोध विधायक से किया है। वहीं डीएम सोनिका का कहना है कि जल्द ही नरेंद्रनगर से भूमि बंदोबस्ती को देवप्रयाग तहसील के रिकार्ड में शामिल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed