फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्राओं को मतदाता बनने और मतदान करने का किया आह्वान

छात्राओं को मतदाता बनने और मतदान करने का किया आह्वान

Wed, 26 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं को मतदाता बनने और मतदान करने का किया आह्वान
गोपेश्वर। स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता) कार्यक्रम के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए छात्राओं को मतदाता बनने और मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जय गोपीनाथ कला मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक एवं गीतों से छात्राओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। लोकतंत्र में चुनाव की भूमिका देश के विकास के लिए आवश्यक साबित होती है। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 18 हजार नए मतदाता हैं, जिनमें से अभी तक करीब दो हजार मतदाताओं ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने छात्राओं से गांव और मोहल्ले के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने को कहा। स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. एमएस सजवाण ने कहा कि एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष या अधिक की आयु पूर्ण कर रहे युवा अपने मतदेय स्थल पर प्रारूप-6 में आवेदन कर विधानसभा निर्वाचन नामावली में शामिल हो सकते हैं। इस मौके पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य ममता शाह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. सुमन ध्यानी और हर्षिता मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed