फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संगठित होकर संगठनों को मजबूर करें कार्यकर्ता

संगठित होकर संगठनों को मजबूर करें कार्यकर्ता

Wed, 26 Sep 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
संगठित होकर संगठनों को मजबूर करें कार्यकर्ता
फोटो
विज्ञापन

संगठित होकर संगठनों को मजबूत करें कार्यकर्ता
- पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर जौनसार बावर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया
- वक्ताओं ने युवाओं से पंडित उपाध्याय के पद् चिन्हों पर चलने को किया प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर/सेलाकुई/कालसी।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर जौनसार बावर क्षेत्र में मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विकासनगर पालिका परिषद के मुख्य कार्यालय में दीन दयाल उपाध्याय पार्क में स्थित मूर्ति पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
दीन दयाल उपाध्याय जिला समिति के जिलाध्यक्ष रोमी बजाज, दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय समिति के सदस्य चंदन लाल अग्रवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर अपने सभी संगठनों को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर केंद्र सरकार की ओर से आयुष्मान योजना शुरू की गई। इस योजना को हर व्यक्ति तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में संदीप मोंगा मंडल अध्यक्ष भाजपा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरफूल चंद महावर, राजेंद्र मित्तल, रविंदर सैनी, अरुण मित्तल, वीना डोभाल, टीकाराम डोभाल, नीरज चौहान, पीयूष गुप्ता, रमेश नेगी, सूरत सिंह, राजेंद्र नेगी, पिंटू राणा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, सेलाकुई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक पुंडीर ने दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि किस प्रकार से कठिन परिस्थितियों से गुजरते हुए जनसंघ की स्थापना की गई और पार्टी को मजबूती प्रदान की गई। जन संघ के महामंत्री कई वर्षों तक रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मृत्यु के बाद जनसंघ का अध्यक्ष पद का भार भी पंडित उपाध्याय ने ग्रहण किया और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश उन्नति की ओर अग्रसर हो यह पंडित उपाध्याय का संकल्प था, जिस पर पार्टी आज भी काम कर रही है। तमाम योजनाएं पंडित जी के नाम पर संचालित हो रही हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र रमोला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष यशपाल नेगी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू नेगी, मंडल के महामंत्री शूरवीर सिंह चौहान, युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रशांत गुसाईं, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप क्षेत्री, रीता देवी, सुखदेव सिंह, अनिल नौटियाल, वीर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, सोहन पाल तोमर, नवीन रावत आदि उपस्थित रहे।

कठिन परिस्थितियों में आम लोगों के लिए किया संघर्ष
कालसी ब्लॉक सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य वक्ता स्वराज सिंह चौहान पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख कालसी, विधानसभा प्रभारी चकराता व ब्लॉक प्रमुख कालसी अर्जुन सिंह चौहान ने पंडित दीनदयाल के जीवन के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सियाराम चौहान ने की। मुख्य वक्ता स्वराज चौहान ने युवाओं को बताया कि किस प्रकार पंडित उपाध्याय ने कठिन परिस्थितियों में रह कर आम लोगों के लिए संघर्ष किया। ब्लॉक प्रमुख कालसी अर्जुन सिंह चौहान ने जन संघ से लेकर भाजपा तक के सफर पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान, दाताराम शर्मा,, गीताराम शर्मा, प्रदीप वर्मा, सोनवीर चौहान, दिनेश शर्मा, प्रताप सिंह तोमर, ईच्छला के ग्राम प्रधान गोपाल चौहान आदि लोग उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed