{"_id":"5baa9ce5867a557eac528c26","slug":"15379079201-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हरर्बटपुर से बाड़वाला तक अतिक्रमण पर चलेगा पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हरर्बटपुर से बाड़वाला तक अतिक्रमण पर चलेगा पीला पंजा
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच का दावा, एक दिन में हटाया जाएगा 13 किमी अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। देहरादून में अतिक्रमण हटाने के बाद बुधवार से विकासनगर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने जा रही है। यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हरर्बटपुर से शुरू होगी जोकि बाड़वाला तक चलेगी। नेशनल हाईवे अथारिटी 13 किलोमीटर तक फैले अतिक्रमण को एक ही दिन में हटाने का दावा कर रहा है, लेकिन यदि विरोध शुरू हुआ तो विभाग के सामने अतिक्रमण हटाना चुनौती साबित होगा। हालांकि अतिक्रमण हटाने से पहले एनएच ने प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ होमवर्क पूरा कर लिया है। व्यापार मंडल से भी अतिक्रमण हटाने में सहयोग मांगा है।
अतिक्रमण हटाने से एक दिन पहले भी विभागीय टीम बाजारों में घूमती नजर आई, और लोगों से अतिक्रमण हटाने में सहयोग करने की दुहाई मांगते दिखाई दिए। जहां तक अतिक्रमण हटाने का सवाल है तो दुकानदार इसमें कम ही सहयोग करते नजर आ रहे हैं। प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अनाउंसमेंट के बावजूद भी दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाना जायज नहीं समझा। बाजारों में केवल 20 प्रतिशत लोगों ने ही अतिक्रमण खुद हटाया है, अन्य टीम के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विधायक की देखरेख में हो चुकी है बैठक
हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है, ऐसे में राजनीति से जुड़े नेता भी सहयोग करने की अपील कर रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व विधायक मुन्ना सिंह चौहान खुद व्यापारियों से फुटपाथ और एनएच पर किए गए अतिक्रमण को खुद ही हटाने की अपील कर चुके हैं। इसके अलावा एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी, निवर्तमान नगरपालिकाध्यक्ष हरफूल महावर, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरबर्टपुर ऋषभ अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकासनगर अमरजीत सिंह भी दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने को कह चुके हैं।
विज्ञापन
28 मीटर के दायरे में आने वाले निर्माण टूटेंगे
हरबर्टपुर से बाड़वाला तक सड़कों के दोनों तरफ 28 मीटर के दायरे में जिसने भी निर्माण किया है, वह तोड़े जाने हैं। इसके लिए एनएच की ओर से अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। अभियान के दौरान इस दायरे में आने वाले सभी होर्डिंग्स, पोल, टीन शेड, दुकानें आदि को ध्वस्त किया जाएगा।
सुबह 10 बजे से हरबर्टपुर से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा। सहयोग मिला तो बाड़वाला तक 13 किलोमीटर तक एक ही दिन में अतिक्रमण हटाया जाना है। व्यापारी पूरा सहयोग कर रहे हैं। पुलिस विभाग से फोर्स की डिमांड की गई है।
- मनोज रावत, सहायक अभियंता, राष्ट्रीय निर्माण निगम, लोनिवि बड़कोट
अतिक्रमण हटाने को लेकर पूरी तैयार कर ली गई है। फोर्स को लेकर एसएचओ से बात कर ली गई है। विरोध की कोई गुंजाइश नहीं है, लेकिन यदि कोई विरोध करता है तो बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा। चिह्नित किए गए अतिक्रमण को हर हाल में हटाया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी, विकासनगर।