{"_id":"5baa8f45867a557f60167281","slug":"153790443314-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिशी उद्योगपतियों के लिए चमकेगा चारधाम बीटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिशी उद्योगपतियों के लिए चमकेगा चारधाम बीटीसी
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
विदेशी उद्योगपतियों के स्वागत लिए चमकेगा चारधाम बीटीसी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
इंटरनेशनल इंस्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के मद्देनजर शासन ने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए ऋषिकेश नगर निगम को 10 लाख रुपये का बजट दिए जाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही निगम प्रशासन को चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड (बीटीसी) और विदेशी उद्योगपतियों के आवागमन वाले मार्ग को चमकाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
बता दें, देहरादून में सात अक्टूबर को दो दिवसीय इंटरनेशनल इंस्वेस्टर्स समिट प्रस्तावित है। इसमें विभिन्न देशों के उद्योगपति शामिल होंगे। उद्योगपतियों का तीर्थनगरी के मुनिकीरेती क्षेत्र में विश्राम और गंगा आरती में शामिल होने का कार्यक्रम भी है। लिहाजा, विदेशी उद्योगपतियों के सामने नगर क्षेत्र को सजाने-संवारने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। करीब एक करोड़ 85 लाख रुपये का बजट पहले ही पीडब्ल्यूडी एनएच, लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, सिंचाई विभाग और मुनिकीरेेती नगर पालिका प्रशासन के लिए रखा गया है। इसके बाद अब ऋषिकेश नगर निगम को शहर के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये की रकम दिए जाने का निर्णय लिया है। इस बाबत सहायक नगर आयुक्त को समिट के नोडल अधिकारी की ओर से निर्देश भी जारी किए गए हैं। सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि समिट के मद्देनजर चारधाम बीटीसी और उद्योगपतियों के आवागमन वाले मार्ग को चमकाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए शासन से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।