{"_id":"5baa8f35867a557f551a1e80","slug":"153790441620-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय बौद्धिक प्रतियोगिताओं में नैनीताल संकुल रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय बौद्धिक प्रतियोगिताओं में नैनीताल संकुल रहा अव्वल
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौद्धिक प्रतियोगिता में नैनीताल संकुल ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटि अठूरवाला में आयोजित तीन दिवसीय बौद्धिक प्रतियोगिताओं और ज्ञान विज्ञान मेले का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में नैनीताल संकुल प्रथम स्थान पर रहा।
विद्या भारती की ओर से अठूरवाला में प्रांतीय स्तर पर बौद्धिक प्रतियोगिताएं और ज्ञान विज्ञान मेला आयोजित किया गया। इसमें राज्य के 13 जनपदों के 600 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बौद्धिक प्रतियोगिता में प्रांत स्तर पर नैनीताल संकुल प्रथम, हरिद्वार संकुल द्वितीय और काशीपुर संकुल तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक विजय पटवाल ने कहा कि प्रतियोगिताओं से छात्र में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। संभाग निरीक्षक नत्थी लाल बंगवाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से भारतीय संस्कृति को मजबूती मिलती है। कुमाऊं संभाग प्रमुख जगदीश पांडे ने कहा कि आयोजन का मकसद विद्यार्थियों को संस्कृति से रूबरू कराना है। विद्यालय के पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष रविंद्र बैलवाल ने कहा कि प्रतियोगिता से छात्र छात्राओं में उत्साह का संचार हुआ है। इस अवसर प्रधानाचार्य शशिमोहन उनियाल, प्रबंधक दिगंबर थपलियाल, संपूर्णानंद थपलियाल, बेताल सिंह नेगी, जगत सिंह असवाल, नवीन सकलानी आदि मौजूद रहे।