फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अनशन पर बैठी दो महिला आंदोलकारी तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती

अनशन पर बैठी दो महिला आंदोलकारी तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती

Tue, 25 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अनशन पर बैठी दो महिला आंदोलकारी तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
कीर्तिनगर। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों के आंदोलन के दौरान आमरण अनशन पर बैठी विमला देवी ओर उमा देवी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। जबकि सरस्वती का आमरण अनशन 15 वें दिन जारी रहा।

रोजगार, आर्थिक पैकेज और मुआवजा भुगतान सहित 18 सूत्री मांगों के लिए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का रामलीला मैदान में धरना 42 वें दिन जारी रहा। मंगलवार सुबह चार दिन से अनशन पर बैठी विमला देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिस-प्रशासन विमला देवी को सीएचसी ले गए। सीएचसी की डॉक्टर ने एंबुलेंस में ही स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया। कुछ समय बाद एक दिन से आमरण अनशन पर बैठी बडकोट गांव की उमा देवी की तबीयत भी खराब हो गई। उन्हें भी बेस अस्पताल भेज दिया गया। जबकि रामेश्वरी देवी, पुष्पा देवी व ललिता देवी का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल में आयोजित सभा में उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर ने बताया कि दूरभाष पर अपर जिलाधिकारी (एडीएम) टिहरी ने उनसे वार्ता की है। एडीएम ने उनको आश्वासन दिया है कि टिहरी जिला मुख्यालय में उनकी डीएम से वार्ता कराई जाएगी। कुंवर ने कहा कि यदि प्रशासन महिला आंदोलनकारियों के आने-जाने और रहने-खाने की व्यवस्था करता है, तो वार्ता के लिए टिहरी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed