फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंगा संरक्षण अभियान से जुडने को युवाओं का आह्वान

गंगा संरक्षण अभियान से जुडने को युवाओं का आह्वान

Tue, 25 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
गंगा संरक्षण अभियान से जुडने को युवाओं का आह्वान

विज्ञापन
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी) में गंगा संरक्षण अभियान के तहत गंगा प्रहरी की भूमिका पर चर्चा की गई। इस मौके पर युवाओं से नमामि गंगे परियोजना से जुड़कर गंगा की स्वच्छता में योगदान करने का आह्वान किया गया।

मंगलवार को कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डा. प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर देवप्रयाग के गंगा प्रहरी दल प्रमुख अरविंद जियाल ने युवाओं को अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गंगा क्षेत्र के युवा स्वेच्छा से इस अभियान से जुड़कर स्थानीय लोगों को गंगा की स्वच्छता, जीवंतता व नदी से मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक कर सकते हैं। भारतीय वन्यजीव संस्थान के मार्गदर्शन में गंगा प्रहरी गंगा की जैव विविधता को बचाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कौशल विकास प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र प्राप्त गंगा प्रहरियों का डाटा बेस राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन व अन्य एजेंसियों को दिया जाएगा। गंगा प्रहरियों को रोजगार के लिए विभिन्न विभागों से जोड़ने की प्रक्रिया भी चल रही है। गंगा प्रहरी दीपक बेडवाल ने बाल गंगा प्रहरी बनाने में सभी से सहयोग करने को कहा। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डा. बिष्ट , डा. दिलीप सिंह, डा. आशुतोष जगवाण, डा. अर्चना नौटियाल, डा. अंकिता बोरा व नरेश लाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed