{"_id":"5baa677c867a557fe112239c","slug":"15378942478-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लामबगड़ में सुचारु हुआ बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लामबगड़ में सुचारु हुआ बदरीनाथ हाईवे
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। लामबगड़ में सोमवार देर शाम को बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे मंगलवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे खोल दिया गया। हाईवे खुलने के बाद 1332 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचे, जबकि 565 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर गंतव्य को लौटे।
सोमवार को भारी बारिश के दौरान देर शाम हाईवे लामबगड़ में बंद हो गया था, जिससे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा रुक गई थी। मंगलवार को मौसम सामान्य होने के बाद सुबह छह बजे से मेकाफेरी की जेसीबी हाईवे खोलने में जुट गई। करीब साढ़े पांच घंटे की मशक्कत के बाद मलबा और बोल्डरों को हटाकर हाईवे को सुचारु कर दिया गया। हाईवे खुला तो तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली। जोशीमठ के उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे खुलने के बाद विभिन्न जगहों पर रोके गए तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम भेजा गया।