{"_id":"5baa6580867a55013b11116b","slug":"15378937411646-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट के अभाव में 46 महिला पीआरडी जवानों को किया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट के अभाव में 46 महिला पीआरडी जवानों को किया बाहर
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात 46 महिला पीआरडी जवानों को बजट के अभाव में जिला प्रशासन ने बाहर कर दिया है। वर्ष 2017 में इन जवानों को आठ माह तक सेवा में रखा गया था। महिला जवानों ने वर्षभर में ग्यारह माह तक सेवा में रखने की मांग के लिए डीएम स्वाति एस भदौरिया से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
महिला पीआरडी संगठन की अध्यक्ष संगीता कपरुवाण, उपाध्यक्ष पूनम रावत, बबली, सोना जमलोकी, सुनीता सती, अंजना, पिंकी, विजया, सुनीता, सुरेशी, तुलसी और जानकी देवी ने ज्ञापन में कहा कि इस वर्ष उन्हें मात्र चार माह (जून से सितंबर माह) की सेवा दी गई, जबकि जिले के विधायकों ने महिला जवानों को वर्षभर सेवा में रखने का आश्वासन दिया था। सेवा से हटाए जाने के बाद बच्चों के लालन-पालन की चिंता सता रही है। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि बजट के अभाव में जिला स्तर पर सेवा विस्तार पर कोई विचार नहीं किया जा सकता है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि महिला पीआरडी जवानों की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी। जल्द ही इसका हल निकाल लिया जाएगा।