फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका बंगाल सरकार का पुतला

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका बंगाल सरकार का पुतला

Tue, 25 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका बंगाल सरकार का पुतला

विज्ञापन
गोपेश्वर/देवप्रयाग/श्रीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार पर पीजी कॉलेज गोपेश्वर के गेट पर पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला फूंका।
परिषद के नगर सह मंत्री पवनेश रावत, कॉलेज इकाई के अध्यक्ष रोहित फरस्वाण और वैभव मिश्रा ने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता बंगाल में बंगाली शिक्षकों के बजाय उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति का विरोध कर रहे थे, लेकिन सरकार के इशारे पर दो कार्यकर्ताओं राजेश सरकार और तपेश बर्मन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार देश की एकता और अखंडता को खंडित करने का काम कर रही है। कार्यकर्ताओं ने बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई। इस मौके पर अभिषेक चमोली, अजय राणा, भुवन सिसवाल, कैलाश बिष्ट, शुभम रावत, कुलदीप, गजेंद्र, सौरभ और सुशील तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

देवप्रयाग में भी एबीवीपी की नगर इकाई ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंका। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। एबीवीपी के नगर मंत्री दीपक रावत की अगुवाई में युवाओं ने जुलूस निकाला। पुतला दहन करने वालों में छात्र संघ की पूर्व सचिव ममता पंवार, एबीवीपी मंत्री दिगंबर सिंह, नरेश, प्रमोद, गौरव, धीरज, साक्षी, योगेश, रीतिक, देवेंद्र, राहुल, ज्योति और सचिन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में गोलापार्क में अभाविप कार्यकर्ताओं ने सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी। पुतला फूंकने वालों में प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष संदीप राणा, जिला संयोजक अरुण रावत और विवि प्रतिनिधि शुभम गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed