फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्टार क्लब और विष्णु पैंथर ने अगले दौर में किया प्रवेश

स्टार क्लब और विष्णु पैंथर ने अगले दौर में किया प्रवेश

Tue, 25 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
स्टार क्लब और विष्णु पैंथर ने अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
गोपेश्वर। स्वर्गीय बूंदीलाल शाह मेमोरियल कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए मैचों में स्टार क्लब और विष्णु पैंथर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। मौसम खराब होने के कारण दो दिनों तक टूर्नामेंट रोक दिया गया था। मंगलवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ चमोली के पूर्व समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल ने किया।

मंगलवार को गोपीनाथ खेल मैदान में शुरू हुए टूर्नामेंट में पहला मैच गोपीनाथ क्लब और स्टार क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गोपीनाथ क्लब ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 75 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए स्टार क्लब ने 11 ओवर में ही मैच जीत लिया। 26 रन और तीन विकेट लेने पर स्टार क्लब के खिलाड़ी विशाल को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। दोपहर बाद विष्णु पैंथर और बेशुमार क्लब के बीच मैच हुआ। विष्णु पैंथर की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में 198 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेशुुमार क्लब की टीम मात्र 78 रन पर सिमट गई। चार विकेट और 66 रन बनाने पर विष्णु पैंथर की टीम के खिलाड़ी गबर सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर कांग्रेस महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष पुष्पा नेगी, रुद्रेश क्लब के अध्यक्ष लोकेंद्र रावत, अंजू आर्य, दीपक बिष्ट, मिथलेश फरस्वाण, विष्णु पुरोहित, राकेश गोदियाल, विपिन फरस्वाण, आशीष कुमार, राहुल राज, नारायण शर्मा, अनूप नेगी, संदीप नेगी, प्रकाश भंडारी और कृष्णा बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed