{"_id":"5baa6571867a557ec15a4f43","slug":"153789372519250-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडर नदी में शिल्ट, 250 परिवारों के लिए खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडर नदी में शिल्ट, 250 परिवारों के लिए खतरा
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। तहसील के कुलसारी गांव के पास पिंडर नदी में जमा सिल्ट नदी के दोनों किनारों पर बसे पांच से अधिक गांवों के लिए खतरा बनी है। यही नहीं नदी किनारे की करीब 200 हेक्टेयर भूमि भी खतरे की जद में है। कुलसारी गांव के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर गांव की सुरक्षा को देखते हुए सिल्ट हटाने की मांग की।
महिला मंगल दल अध्यक्ष हेमा डिमरी, खिलाफ सिंह, श्याम राम, गुड्डू राम, कैलाश डिमरी, हरीश सिंह आदि ने कहा कि कुलसारी गांव के मल्ला बगड़ में पिंडर नदी में रेत और पत्थरों के जमा होने से नदी का रुख गांव की ओर हो गया है। रमेश थपलियाल ने बताया पिंडर नदी किनारे लमकुड़ी से मल्तूरा और सुनाऊं तल्ला सहित नदी के दोनों किनारों पर बसे पांच से अधिक गांवों की 200 हेक्टेयर कृषि भूमि खतरे की जद में आ गई है और 250 से अधिक परिवार खतरे में हैं। तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल ने बताया कि कुलसारी में पिंडर नदी में जमा सिल्ट को जल्द दिखवाया जाएगा।