{"_id":"5baa656e867a557ec232dad4","slug":"15378937216-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोप में एक युवक गिरफ्तार
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष आशीष रबियान ने बताया कि 22 सितंबर को गौचर के होटल स्वामी राम सिंह ने मामले में तहरीर दी थी। राम सिंह ने बताया था कि होटल में काम करने के बहाने से एक युवक हेेमंत ने होटल से दो मोबाइल, दो एटीएम कार्ड और 8000 रुपये नकद चुरा लिए हैं। इस पर पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई थी। मंगलवार को आरोपी हेमंत (19) निवासी सिमल्ट को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष आशीष रबियान, उपनिरीक्षक पंकज कुमार और कांस्टेबल जगमोहन सिंह आदि शामिल थे।