फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बारिश से धान और गन्ने की फसल को नुकसान

बारिश से धान और गन्ने की फसल को नुकसान

Tue, 25 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बारिश से धान और गन्ने की फसल को नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश क्षेत्र के किसानों पर आफत बनकर आई है। दिन भर हुई बारिश से सैकड़ों बीघा धान की फसल क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। गन्ने की फसल भी अधिक बारिश से गिर गई है। इन दिनों धान की फसल में दाना आने लगा है। बारिश ने धान के पौधे को गिरा दिया है, जिससे दाना खराब होने की आशंका हो गई है। वहीं, गन्ने की फसल गिरने से उसमें चूहा आदि कीट लगने से क्षति पहुंचनी तय है। झबरावाला के किसान रणजोध सिंह ने कहा कि बेमौसमी बारिश से किसानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सरकार को नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए मौका मुआयना कराना चाहिए।
विज्ञापन

कुडकावाला के किसान निर्भय सिंह ने बताया कि अधिक बारिश के चलते आलू, मटर और तोरिया आदि की बुवाई में विलंब हो रहा है। जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। लगातार बारिश खड़ी फसलों को क्षतिग्रस्त कर रही है। सिमलास ग्रांट पूर्व प्रधान और किसान उम्मेद वोरा ने कहा कि सरकार को किसानों को उचित मुआवजा देने की व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं, दिन भर रही बारिश से लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। लगातार बारिश ने नगर के बाजारों में भी बेरौनक रहे। देर शाम तक लगातार बारिश रहने से लोगों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा।
विज्ञापन


बारिश से धान की फसल खेतों में गिरी
श्यामपुर। बारिश के चलते श्यामपुर क्षेत्र में किसानों की धान की फसल भी खेतों में गिर गई है। गुमानीवाला, खदरी, श्यामपुर सहित तमाम गांवों में धान की फसल को नुकसान हुआ है। गुमानीवाला में कई जगह धान की फसल लगातार हो रही बारिश के कारण खेत में ही गिर गई है। अधिकतर स्थानों पर किसानों की फसल पक गई थी और किसान फसल कोे काटने की तैयारी में थे। गुमानीवाला के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश व्यास ने बताया कि काश्तकार हीरालाल भट्ट, प्रेमलाल व्यास, नरेश, मित्रलाल जोशी, उम्मेद नेगी, धर्मेंद्र, विनोद भट्ट, अमर देव, सुमन आदि तमाम किसानों की फसल को बारिश से भारी नुकसान हुआ है। उधर, खदरी के प्रधान सरोप सिंह पुंडीर ने बताया कि एक दर्जन से अधिक किसानों की धान की फसल बारिश के कारण खेतों में गिर गई है। इसी तरह ग्राम सभा श्यामपुर की प्रधान शाकुंबरी बिष्ट ने बताया कि उनकी ग्रामसभा में भी धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed