{"_id":"5ba94787867a557ed33fcdd0","slug":"15378205311-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी में शुरू हुई गुजराती फिल्म लव मी जिंदगी की शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी में शुरू हुई गुजराती फिल्म लव मी जिंदगी की शूटिंग
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। निर्देशक विपुल मेहता के निर्देशन में बन रही गुजराती फिल्म ‘लव मी जिंदगी’ की शूटिंग तीर्थनगरी में शुरू हो गई है। फिल्म यूनिट के अनुसार तीन दिवसीय शूटिंग शेड्यूल के तहत यहां स्वर्गाश्रम क्षेत्र में विभिन्न लोकेशन पर कई दृश्य शूट किए जाएंगे। सोमवार को फिल्म की शूटिंग स्वर्गाश्रम के आसपास के गंगा घाटों पर की गई। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर रमन रावत ने बताया कि यह फिल्म इस साल अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी। बताया कि तीर्थनगरी में मंगलवार तक फिल्म की शूटिंग होगी।
बताया कि इससे पूर्व उत्तराखंड में चोपता, जोशीमठ के लाता व फाख्ती गांव में, गुप्तकाशी की हसीन वादियों में भी इसके दृश्य फिल्माए जा चुके हैं। जबकि केदारनाथ धाम में भी फिल्म के कई दृश्यों को फिल्माया गया है। अगले दो दिनों तक मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, फूलचट्टी और मरीन ड्राइव में फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे। फिल्म के एक्सीक्यूटिव प्रोड्यूसर असीन बागची ने बताया कि कोकोनट मोशन पिक्चर के बैनर तले बन रही फिल्म रोड एडवेंचर पर आधारित है। फिल्म में यश सूरी और सिद्धार्थ मुख्य अभिनेता की भूमिका में हैं। उनके साथ इस फिल्म में गुजराती फिल्मों की अभिनेत्री आरोही पटेल भी अभिनय कर रही हैं। फिल्म में अभिनेता यश सूरी आदित्य और अभिनेत्री आरोही केतकी के किरदार में हैं। फिल्म यूनिट में करीब 100 सदस्य शामिल हैं।
स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मौका
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए विश्व प्रसिद्ध उत्तराखंड में तीर्थाटन और पर्यटन के साथ अब फिल्मों की शूटिंग के लिए निर्माता-निर्देशक उत्तराखंड की ओर रुख कर रहे हैं। बीते शुक्रवार को ही उत्तराखंड में बनी बड़े बैनर की बॉलीवुुड फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ रिलीज हुई। प्रदेश में फिल्म निर्माण से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने लगा है। तीर्थनगरी ऋषिकेश बीते साल से हिंदी फिल्मों के अलावा प्रादेशिक भाषाओं के निर्माता-निर्देशकों की पसंद बना है। बताया गया कि फिल्म लव यू जिंदगी में स्थानीय कलाकार प्रताप सिंह, विशाल सावन, अभिषेक मैंदुली आदि किरदार निभा रहे हैं। वहीं जाने-माने फोटोग्राफर त्रिभुवन सिंह चौहान फिल्म में लाइन प्रोड्यूसर हैं।